1000 रुपए देगी दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने : केजरीवाल के द्वारा लागू की गई महिला सम्मान योजना , चुनाव के बाद दिए जाएंगे 2100 रुपए
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए बनाई स्कीम
महिलाओं को हर महीने दिल्ली सरकार 1 हजार रुपए देगी | इस योजना को महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है | इस योजना का लाभ 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला उठा पाएगी | केजरीवाल के द्वारा लागू की गई महिला सम्मान योजना , चुनाव के बाद महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे |
अगले महीने से वाहन के मालिक को करना होगा पोर्टल पर आवेदन
इस योजना का ऐलान कब किया गया
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने स्कीम का ऐलान किया है | गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया गया है | उन्होंने यह भी बताया कि आज से ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे |
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि महिलाओं को चुनाव के बाद हर महीने मिलने वाली राशि 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 2100 रुपए कर दी जाएगी |
10 दिसंबर को केजरीवाल ने किए थे ऑटोचालकों के लिए चार ऐलान
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा 10 दिसंबर को ऑटो चालकों के लिए चार ऐलान किए गए थे | यह चार ऐलान है –
ऑटो चालकों की बेटी की शादी के लिए ₹100000 दिए जाएंगे |
वर्दी बनाने के लिए होली दिवाली पर ऑटो चालकों को ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे |
सभी ऑटो चालकों का 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का एक्सीडेंट डेंटल इंश्योरेंस भी किया जाएगा |
सभी ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग के पैसे भी सरकार के द्वारा उठाए जाएंगे |

आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी
अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं | आम आदमी पार्टी का चुनाव से पहले कहना हैं कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं करेंगे |
आम आदमी पार्टी अपने दम पर दिल्ली में विधानसभा के चुनाव लड़ेगी | दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वह अकेले ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ेगी | वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी | अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टीअकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी |
यह बात भी सामने आई है की आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की बात को मना कर दिया है | उनका कहना है कि हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे |
