2 मासूम बच्चों और पिता का शव मिला नहर में : पत्नी का अवैध संबंध बाधा बन गया था , पत्नी और उसका प्रेमी देते थे जान से मारने की धमकी |
मंगलवार रात को इंदिरा गांधी नहर की 84 आरडी में एक पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए हैं | 3 दिन से एक पिता अपने दोनों बच्चों के साथ लापता था | तीनों शवों को रावतसर थाना पुलिस ने नहर से बाहर निकलवा कर रावतसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मॉर्च्युरी में रखवाया है |
रावतसर थाने में युवक के परिजनों ने मृतक युवक की पत्नी ,सास ससुर, पूर्व सरपंच पति सहित पांच लोगो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाना का मुकदमा दर्ज करवाया है |
रावतसर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक विनोद कुमार का उसके ससुराल वालों और पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते विनोद ने अपने दो बच्चों को एक दुपट्टे से बांधकर इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगाकर 20 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली | तीन दिनों के बाद तीनों के शव बरामद हुए हैं | इन तीनों शवों को रावतसर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है |

इन तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है | विनोद कुमार के चाचा के लड़के ने उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है | उन्होंने बताया कि उसके भाई का उसके ससुराल वाले और पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था | उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी का नेतराम नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध चल रहे थे जिसके कारण उनके बीच में मनमुटाव रहता था | इसी मनमुटाव के चलते विनोद कुमार ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली |
थाना अधिकारी ने बताया है कि मृतक विनोद के चाचा के बेटे हीरालाल ने लिखित रिपोर्ट दी है जिसमें बताया गया है कि विनोद कुमार की शादी उर्मिला के साथ हुई थी | उनके दो बेटे पार्थ और मनवीर थे | विनोद कुमार रेलिंग वेल्डिंग का काम किया करता था |
विनोद कुमार की पत्नी के थे अवैध संबंध
नेतराम विनोद कुमार के साथ काम किया करता था | इस कारण नेतराम का विनोद के घर पर आना-जाना लगा रहता था और नेतराम के विनोद कुमार की पत्नी के साथ अवैध संबंध बन गए थे |
जब विनोद कुमार का पता चला तो उसने इस बात के खिलाफ एतराज दिखाए | विनोद कुमार के ऐतराज जताने पर उसकी पत्नी और नेतराम ने उसके पति और बेटों को जान से मारने की धमकी दी | इस मामले में नेतराम और उर्मिला के अलावा उसके माता-पिता ने भी विनोद कुमार को परेशान करना शुरू कर दिया था |
विनोद कुमार को नेतराम और उर्मिला ने धमकी दी थी कि वह उसको और उसके बेटे को जान से मार देंगे | जिसके कारण वह बहुत परेशान रहने लगा | उर्मिला ने मायके जाकर कुछ समय पहले ही अपने प्रेमी नेतराम के संग शादी कर ली |
जबकि विनोद कुमार ने उर्मिला को अभी तक तलाक नहीं दिया था | नेतराम के साथ उर्मिला की शादी करवाने में उर्मिला के माता-पिता का हाथ था | इन लोगों ने उर्मिला को वापस उसके ससुराल नहीं भेजा था |
उर्मिला और उसका प्रेमी दे रहे थे विनोद को जान से मारने की धमकी

पूर्व सरपंच पति भागीरथ ने विनोद कुमार को धमकी दी थी | उसने कहा कि उसका दिमाग उल्टा है वह कुछ भी कर सकता है | 8 सितंबर को इन लोगों ने कुछ बदमाशों को विनोद कुमार के घर पर भेजा था इन बदमाशों ने विनोद और उसकी मां के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास भी किया था | लेकिन उस दिन विनोद के शोर मचाने पर उधर आज पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए जिसके कारण वह बदमाश वहां से भाग गए | पुलिस ने हमला करना बड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया था |
उन्हें एसडीएम कोर्ट रावतसर में भी पेश किया गया था | लेकिन उन्हें वहां से जमानत पर छोड़ दिया गया | उसके बाद भी उसकी पत्नी उर्मिला ,उसका प्रेमी और उसकी पत्नी उर्मिला के माता-पिता उसको लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे | धमकी मिलने से वह काफी डर गया | विनोद को आत्महत्या करने के लिए आरोपियों ने उकसाया है जिसके चलते विनोद कुमार ने 20 अक्टूबर को अपने दोनों बच्चों के साथ इंदिरा गांधी नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली |
मामला आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है
रावतसर पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया कि जब विनोद कुमार के परिवार के लोगों ने पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई | तब लाखूवाली चौकी पुलिस के जवान विनोद कुमार और उसके बच्चों को ढूंढने के लिए इंदिरा गांधी नहर पर गए तो उन्हें इंदिरा गांधी नहर के किनारे पर विनोद की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और एक कागज को साथ लेकर आए |
विनोद उसके दोनों बेटों की खोज तभी से जारी है | रात करीब 2 बजे मंगलवार को इंदिरा गांधी नहर में विनोद कुमार और उसके दोनों बेटो का शव मिला | पुलिस ने विनोद कुमार की पत्नी उर्मिला , उसके प्रेमी नेतराम और उसके पत्नी के माता-पिता व पूर्व सरपंच पति भागीरथ गोदारा के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | इस पूरे मामले की जांच थाना प्रभारी धर्मपाल कर रहे हैं |
