3 बदमाश आए पेट्रोल भरवाने के बहाने से पेट्रोल पंप लूटने, बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर किए तीन फायर
हनुमानगढ़ जिले में 3 बदमाश बाइक में पेट्रोल भरवाने के बहाने से पेट्रोल पंप पर आए | उन्होंने पेट्रोल पंप पर तीन फायर किए और पेट्रोल पंप को लूटने की कोशिश की | वह पेट्रोल पंप लूटने में सफल नहीं हुए और अपनी बाइक पेट्रोल पंप पर छोड़कर भाग गए |
यह पूरा मामला कहां का है ?
यह पूरा मामला भादरा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी रोड पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप का है | रात को लगभग 11:00 बजे रविवार को वहां पर एक हैरान कर देने वाला मामला हुआ | रात को तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए और पेट्रोल पंप पर आए |
वह तीनों युवक बाइक के अंदर तेल डलवाने के बहाने से पेट्रोल पंप पर आए | उनके पास एक पिस्तौल थी | उन्होंने पिस्तौल बाहर निकालकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को डराने की कोशिश की |
उन्होंने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर पैसों की मांग की | उन्होंने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कार्यालय के गल्ले में से पैसे भी निकलने की कोशिश की , लेकिन गल्ले में उनको पैसे नहीं मिले |
हनुमानगढ़ जिले में बारिश होने के कारण बढ़ी ठंड , बारिश के कारण किसानों को होगा फायदा
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को डराने के लिए किया फायर
भादरा थाना प्रभारी भूप सिंह सहारण ने बताया कि उस समय पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी शमशेर सिंह और उसके साथियों ने मिलकर उन बदमाशों को रोकने की कोशिश की |
उन्होंने उन तीनों बदमाशों को पकड़ लिया | इस दौरान एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी | उन्होंने एक फायर हवा में कर्मचारियों को डराने के लिए किया |
फिर बाद में उन्होंने दूसरा फायर कर्मचारी की तरफ किया , उस फायर में कर्मचारी बच गया | उन्होंने तीसरा फायर किया, तब वह फायर फटने के कारण बदमाश के हाथ की उंगलियों पर लग गई और उसके हाथ में खून बहने लगा |

बदमाश अपनी बाइक पैट्रोल पंप पर छोड़कर भाग गए
भूप सिंह सहारण ने बताया कि कर्मचारियों ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वह डरकर भाग गए और वह अपनी बाइक पैट्रोल पंप पर ही छोड़ गए | पुलिस इस मामले की जांच कर रही है |
पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है | पुलिस के द्वारा बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है | इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है |
