520 नायब तहसीलदारों की तबादला सूची ,राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ,कई नायब तहसीलदार बदले गए जिले में : राजस्थान राजस्व मंडल की ओर से ,राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
नवरंगदेसर में किया गया शर्मा का स्थानांतरण , गोलूवाला के नायब तहसीलदार पद पर देवीलाल को लगाया शुक्रवार को रात को मंडल राजस्थान की ओर से 520 नायाब तहसीलदार और कार्य व्यवस्था नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण की जंबो सूची जारी की गई | हनुमानगढ़ में नायब तहसीलदार भावना शर्मा का स्थानांतरण नवरंगदेसर नायब तहसीलदार के रिक्त पद पर किया गया |
जिला कलेक्टर कार्यालय से नायब तहसीलदार देवीलाल बालन को कार्य व्यवस्था गोलूवाला के नायब तहसीलदार पद पर लगाया गया | नोहर के रामगढ़ के कार्य व्यवस्था नायब तहसीलदार गुलाब सिंह नोजल का तबादला करणपुरा के कार्य व्यवस्था नायब तहसीलदार के पद पर किया गया | ग्रामीण के नायब तहसीलदार अब फेफना के नायब तहसीलदार हनुमान सिंह होंगे |
जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ एसडीएम कार्यालय में कार्य व्यवस्था नायब तहसीलदार लगाया गया है | टिब्बी के कार्य व्यवस्था नायब तहसीलदार नखत सिंह को जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ एसडीएम कार्यालय में कार्य व्यवस्था नायब तहसीलदार लगाया गया है |
राजस्थान राजस्व मंडल की ओर से 520 नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी की है।राजस्व मंडल अजमेर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि अधिकांश तबादले विधायकों की इच्छा के अनुसार किए गए हैं।

बता दें कि 341 तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले अक्टूबर महीने की शुरुआत में किए थे। इससे पहले बड़ी संख्या में 2 अक्टूबर को भी पंचायती राज विभाग में तबादले हुए थे। जिसमें कुल 131 अधिकारियों के तबादले किए थे। प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद 10 माह में लगभग पूरी ब्यूरोक्रेसी का ढांचा बदल दिया है।
जनवरी से अब तक करीब 80 तबादला सूची जारी हो चुकी हैं, जिनमें करीब 2 हजार ब्यूरोक्रेट्स इधर-उधर किए। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 25, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 18, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की 29 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) की 7 तबादला सूची जारी हो चुकी है।
