86 साल की उम्र में रतन टाटा नहीं रहे , कल रात 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने लिए अपने अंतिम सांस , रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली शमशान पहुंची |
रतन नवल टाटा , टाटा संस के मानक अध्यक्ष भी थे | रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया | बुधवार को देर रात करीब 11:00 बजे रतन टाटा ने अपनी अंतिम ली | मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल के आईसीयू में रतन टाटा भरती थे और उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे |
रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में रखा गया था | यहां से उनकी अंतिम यात्रा पहुंच गई है | यहीं पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा |
रतन टाटा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ,मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम सहित राजनीति , खेल और बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियो ने श्रद्धांजलि दी |
अमिताभ बच्चन के द्वारा लिखा गया कि एक युग का अंत हो गया है | 7 अक्टूबर को पद्म विभूषण और पदम भूषण रतन टाटा को ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी लेकिन उन्होंने ही यह बात बताई थी की वह बिल्कुल ठीक है और रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं |
राजनीतिक ,खेल और बिजनेस से संबंधित सभी लोगों ने शोक जताया है

टाटा अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन
उन्होंने कहा कि हम अत्यंत दुख के साथ रतन टाटा को विदाई दे रहे हैं | टाटा ग्रुप के लिए एक चेयरपर्सन से कहीं ज्यादा थे और मेरे लिए वह एक गुरु, मार्गदर्शन और दोस्त थे|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
उन्होंने कहा कि भारत ने एक ऐसे बिजनेस आइकन को खो दिया है जिन्होंने कॉर्पोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्ट का मिश्रण किया | पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को आगे बढ़ाया है |
पीएम नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के लिए कहा कि टाटा बिजनेस लीडर, दयालु, आत्मा और असाधारण इंसान थे | भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घराना में से टाटा ग्रुप को स्थिर नेतृत्व रतन टाटा ने प्रदान किया है| उनका योगदान बोर्ड से कहीं आगे तक गया
है |
राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रतन टाटा के बारे में कहा कि रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे | उन्होंने बिजनेस और परोपकार दोनों पर कभी न मिटने वाली अपनी छाप छोड़ी है| उनके परिवार और टाटा कम्युनिटी के प्रति मेरी संवेदनाए हैं |
मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत के लिए यह एक दुखद दिन है |रतन टाटा का जाना ना सिर्फ ,रतन टाटा ग्रुप के लिए बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ा नुकसान है | व्यक्तिगत तौर पर रतन टाटा का जाना मुझे बहुत दुख से भर गया है क्योंकि मैंने अपना दोस्त खो दिया है |
गौतम अडानी
टाटा न्यू मॉडर्न इंडिया के पाथ को रिफाइन किया | टाटा केवल एक बिज़नस लीडर नहीं थे ,उन्होंने करुणा के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया है |
7 अक्टूबर को पद्म विभूषण और पदम भूषण रतन टाटा को ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी लेकिन उन्होंने ही यह बात बताई थी की वह बिल्कुल ठीक है और रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं |
रतन टाटा को भारत रत्न देने के लिए महाराष्ट्र कैबिनेट में केंद्र को प्रस्ताव भेजा है
गुरुवार को रतन टाटा को महाराष्ट्र कैबिनेट ने भारत रत्न देने की मांग की | कैबिनेट में इस प्रस्ताव को पास करके केंद्र सरकार को भेजा है | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी |
कैबिनेट ने कहा कि भारत देश ने एक महान सामाजिक कार्यकर्ता , दूरदर्शी और देशभक्त नेता खो दिया है|
