89 साल की उम्र में हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का हुआ निधन , ओपी चौटाला का निधन हार्ट अटैक से हुआ : आज 89 साल की उम्र में हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन हो गया है| उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ | ओपी चौटाला गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे | गुरुग्राम के अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली |
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री को पड़ा दिल का दौरा
आज हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन हो गया है | वे 89 साल के थे | ओम प्रकाश चौटाला गुरुग्राम अपने घर में थे | उनको शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा |
ओमप्रकाश चौटाला को हार्ट अटैक आने के बाद रात 11:00 बजे उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया | उन्होंने लगभग आधे घंटे बाद दोपहर 12:00 बजे अपनी अंतिम सांस ली | ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा में पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं |
5 लोगों को दी चेष्टा बिश्नोई ने दुनिया छोड़ने के बाद भी नई जिंदगी , चेष्टा बिश्नोई ट्रेनि पायलट थी
ओम प्रकाश चौटाला को लाया जाएगा उनके पैतृक गांव सिरसा
उनके पार्थिव शरीर को आज शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सिरसा स्थित चौटाला में लाया जाएगा | यहां पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा |

ओपी चौटाला ने 10वीं -12वीं जेल में रहकर पास की थी
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पांच संतानों में से ओपी चौटाला सबसे बड़े थे | ओपी चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था | उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी | जब चौटाला को 2013 में शिक्षक भर्ती घोटाले के दौरान तिहाड़ जेल में बंद किया गया था तब उन्होंने लगभग 82 साल की उम्र में पहले पहले चुनाव हार कर उपचुनाव में जीते |
साल 1968 में ओमप्रकाश चौटाला की चुनावी राजनीति की शुरुआत हुई थी | ओमप्रकाश चौटाला ने पहला चुनाव देवीलाल की परंपरागत सीट ऐलनाबाद से लड़ा | ओम प्रकाश चौटाला जी का मुकाबला पूर्व CM राव वीरेंद्र सिंह की विशाल हरियाणा पार्टी से लालचंद खोड़ ने चुनाव लड़ा | इस चुनाव में चौटाला हार गए थे |
लेकिन ओमप्रकाश चौटाला हार के बाद चुप नहीं बैठे और उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया | यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया | इस केस की सुनवाई लगभग 1 साल तक चली और फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट ने वीरेंद्र सिंह की सदस्यता को रद्द कर दिया |
जहां पर फिर से 1970 में उपचुनाव करवाए गए जिसमें चौटाला ने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने | दसवीं और फिर 12वीं कक्षा परीक्षा पास की थी |
देवीलाल चौटाला केंद्र सरकार में गए तो चौटाला को मुख्यमंत्री बना दिया
विधानसभा चुनाव में साल 1987 में लोकदल को 90 सीटों में 108 सीट पर जीत मिली | ओम प्रकाश चौटाला के पिता देवीलाल चौटाला दूसरी बार सीएम बने |
लोकसभा चुनाव में केंद्र में जनता दल की सरकार बन गई जिसमें बीपी सिंह प्रधानमंत्री बने और देवीलाल उप प्रधानमंत्री बने | दिल्ली में अगले दिन लोकदल के विधायकों की बैठक हुई जिसमें ओमप्रकाश चौटाला को CM बना दिया गया |
