राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र की जगह चांद तारा लगा दिया ,राष्ट्रीय झंडे के साथ छेड़छाड़ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
मुस्लिम जुलूस के दौरान बिहार में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ करने की नई वारदात सामने आई है | हमारे देश के अलग-अलग जिलों से इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं | इस बार एक बार फिर बिहार के छपरा में लोगों ने तिरंगे के साथ छेड़छाड़ की है | वहां पर लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र की जगह चांद तारा लगाकर झंडा फहराया है इसके खिलाफ SP के द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है |
आज मुस्लिम समाज के द्वारा ईद मिलाद अन नबी के मौके पर कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में मुसलमान के द्वारा धार्मिक जुलूस निकाला गया था | जिसके दौरान लोगों के द्वारा तिरंगे लहराए गए थे जिसमें उन्होंने अशोक चक्र की जगह चांद तारा लगवाया हुआ था | मुसलमान के लोग इस चांद तारे वाले तिरंगे को लहराते हुए नजर आए हैं | पुलिस ने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की |

SP ने कैस दर्ज करने का करने का आदेश कोपा थानेदार को दिया है | यह कैस कोपा थाना में दर्ज किया गया है | इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना नियमों का उल्लंघन है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी |
अशोक चक्र की जगह तिरंगे में चांद तारा लगाए जाने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने भारी नाराजगी दिखाई है | आम जनता से एसपी ने अपील की है कि इस तरह की झूठी अफवाहों पर ध्यान न दे और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें | झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस ने सबसे अनुरोध किया है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों को नजरअंदाज करें |
