नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देश में धूमधाम से मनाया गया : नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन था जो पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया था |
नरेंद्र मोदी का जन्म
नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को बड़नगर के गुजराती परिवार में हुआ था | नरेंद्र मोदी बचपन में अपने पिताजी की मदद किया करते थे और बाद में उन्होंने अपने पिता के काम को आगे बढ़ाया |
नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में स्थित गुजरात विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान में M.A .की डिग्री प्राप्त की है | RSS में वे 8 साल की उम्र में ही जुड़ गए थे जिससे वह बहुत लंबे समय तक जुड़े रहे थे | बड़े होने के बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था |
भाजपा में कब जुड़े

मोदी जी 1987 में भाजपा पार्टी से जुड़े | मोदी जी ने 2001 तक कई पदों पर पार्टी में कार्य किया और कार्य करते-करते वह पार्टी में सचिव के पद तक पहुंच गए | गुजरात में भूकंप आने के बाद वहां के मुख्यमंत्री केशु भाई पटेल के खराब स्वास्थ्य के कारण नरेंद्र मोदी जी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया था |
नरेंद्र मोदी गुजरात के 14 वे मुख्यमंत्री बने थे | नरेंद्र मोदी के अच्छे काम के कारण उन्हें लगातार चार बार गुजरात का मुख्यमंत्री चुना गया था | नरेंद्र मोदी वर्तमान समय में देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक है | नरेंद्र मोदी एक राजनेता और कवि भी है | नरेंद्र मोदी हिंदी में देश प्रेम से संबंधित कविताएं भी लिखते हैं |
नरेंद्र मोदी 1990 में भारतीय जनता पार्टी केउन नेताओं में से एक था जिन्होंने राज्य में गठबंधन सरकार में भाग लिया था और राज्य विधानसभा चुनाव में 1995 में भारतीय जनता पार्टी को सफलता हासिल करने में मदद भी की थी जिसे मार्च में पार्टी को बाद में पहली बार भाजपा नियंत्रित सरकार बनाने की अनुमति दी गई थी लेकिन राज्य सरकार पर भाजपा का यह नियंत्रण कुछ समय के लिए ही था जो सितंबर 1996 में समाप्त हो गया था |
मोदी जी का प्रधानमंत्री काल
मोदी जी ने एक अभियान में खुद को व्यवहारिक उम्मीदवार के रूप में पेश किया जो भारत के खराब अर्थव्यवस्था को बदल सकता था | जिसमें नरेंद्र मोदी और पार्टी जीत गई | भाजपा ने सदन में बहुमत हासिल की |
मोदी जी ने 26 में 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली | उन्होंने पद संभालते ही देश में कई सुधारो की शुरुआत की | भारत में जिसमें भारतीय परिवहन में सुधार की गई और भारत में विदेशी निवेश नियमों को उदार बनाने के अभियान शामिल किए गए |
चीनी राष्ट्रपति की यात्रा की मेजबानी सितंबर के मध्य में उन्होंने की | पहली बार कोई चीनी नेता सि जीपनिंग के बाद यह पहली बार था कि 8 साल में कोई चीनी नेता भारत में आया था | उसके बाद प्रधानमंत्री जी न्यूयॉर्क शहर की एक बेहद सफल यात्रा की जिसमें अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ एक बैठक भी शामिल थी |
देश में सुधार करने के लिए मोदी जी ने बहुत कदम उठाए उनके सारे कदम सफल भी रहे | 2020 में आए कोविड से लड़ने के लिए भी मोदी जी में बहुत से कदम उठाए और अपनी योजनाएं सफल बनाई |
कोविड से लड़ने के लिए देश में सख्त प्रतिबंध लागू किया गया था जिसके तहत पूरे देश भर में लॉकडाउन लगाया गया था | मोदी जी नेअक्टूबर 2023 में नए राम मंदिर की घोषणा करके और 22 जनवरी 2024 को प्राणा प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करके भाजपा के एक लंबे समय के वादे को पूरा किया | नरेंद्र मोदी जी 26 मई 2014 से लेकर अब तक लगातार तीसरी बार वे भारत के प्रधानमंत्री बने हैं |
