बदलापुर हादसे को एनकाउंटर मानना मुश्किल, बदलापुर एनकाउंटर टल सकता था : बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदलापुर यौन उत्पीडन मामले में बहुत सवाल उठाए हैं | कोर्ट का कहना है कि बदलापुर आरोपी अक्षय शिंदे की हत्या टाली जा सकती थी |
उनका कहना है कि सिर की जगह हाथ या पैरों पर मारी जा सकती थी | अक्षय शिंदे के एनकाउंटर का मामला बॉम्बे कोर्ट में है | मुंबई कोर्ट में पुलिस कर्मियों से एनकाउंटर के बारे में बहुत सवाल पूछे हैं | कोर्ट का यह भी मानना है कि अक्षय शिंदे की हत्या टाली जा सकती थी |
कोर्ट ने पुलिस कर्मियों से पूछे कुछ सवाल
आरोपी को सीधे सिर पर गोली क्यों मारी ? सर की जगह हाथ या पैरों पर भी गोली मारी जा सकती थी |
अक्षय शिंदे को काबू में लिया जा सकता था और आरोपी को गोली लगने से बचाया भी जा सकता था |
इस मामले की जांच जरूरी है

हाई कोर्ट में बदलापुर मामले के बारे में कहा की इस आरोपी के एनकाउंटर की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए | मुंबई हाई कोर्ट में अक्षय शिंदे के पापा के द्वारा याचिका दाखिल की गई है इसलिए आज सुनवाई हुई |
पुलिस के जवाबी फायरिंग में शिंदे की मौत हुई थी | मंगलवार को अक्षय शिंदे के पापा अन्ना शिंदे ने वकील अमित कतरांवरे के माध्यम से याचिका लगाई है और उन्होंने याचिका में आरोप लगाया था कि फर्जी मुठभेड़ में उनके बेटे अक्षय शिंदे की हत्या कर दी गई है | उन्होंने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल की मांग की है |
पुलिस ने कोर्ट को क्या कहा
पुलिस ने बताया कि दो पुलिस कर्मियों पर आरोपी ने पिस्तौल छीनकर फायर किया था जिसमें एक पुलिस कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था और तब पुलिस वालों की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया |
अक्षय शिंदे पर दो लड़कियों के यौन शोषण का आरोप था
17 अगस्त को अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया गया था | स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप अक्षय शिंदे पर था | जिनका इनकाउंटर पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग में किया गया है |
