श्याम मित्र मंडल के सदस्यों का सफल आयोजन के लिए किया गया सम्मान
हनुमानगढ़ जंक्शन में श्री श्याम मित्र मंडल जंक्शन के सदस्यों का जंक्शन जंक्शन में स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न कॉलेज मे बेबी हैप्पी मॉडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मान किया गया |
यहां पर ADM उम्मेदी लाल मीणा, प्राइवेट कॉलेज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, भटनेर किंग क्लब के संरक्षण , बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहानअतिथि के रूप में मौजूद हुए |
ADM उम्मेदी लाल मीणा के द्वारा कहा गया कि वह एक आध्यात्मिक इंसान है | मैं भगवान में आस्था रखते हैं | श्री श्याम मित्र मंडल समिति हनुमानगढ़ जंक्शन से ही है और यह एक अच्छा कार्य कर रही है |

प्राइवेट कॉलेज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय के द्वारा कहा गया कि हम सभी युवावस्था में कदम बढ़ा रहे थे जब हमने श्री श्याम मित्र मंडल समिति का गठन हुआ था | हम सभी ने करीबन एक दशक बाद में समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त किया है |
तभी हर बार श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर महोत्सव का आयोजन करवाया जाता है |
श्री श्याम मित्र मंडल समिति सदस्य समाज सेवा के क्षेत्र मेंअग्रणी भूमिका निभाते हैं | समिति के सभी सदस्य सेवा कार्य में समर्पित भाव से आगे बढ़ रहे हैं | समिति सदस्यों द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों की विजय सिंह चौहान ने तारीफ की |
श्री श्याम मित्र मंडल समिति के सभी सदस्य को इस मौके पर स्मृति चिह्न की भेंट देकर सम्मानित किया गया |
