15 अक्टूबर तक पंजाब में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द , आखिर सरकार ने क्यों लिया यह फैसला ?
सरकार ने पंजाब में पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 15 अक्टूबर तक रद्द करदी है | पंजाब में 13937 गांव पंचायत है जिसमें चुनाव करवाए जाने हैं |
जैसा की आप सबको पता है कि पंजाब में 15 अक्टूबर से चुनाव होने हैं | पंजाब के चुनाव में एक करोड़ 33 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे |
पंजाब पुलिस में सभी पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों की छुट्टियों पर 15 अक्टूबर तक रोक लगा दी है | ताकि राज्य में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से करवाया जा सके | इसीलिए यह फैसला लिया गया है |
अधिकारियों ने यह भी बताया है कि सिर्फ विशेष हालत में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी | इस फैसले को लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है | राज्य में 13937 गांव पंचायत है जिसमें चुनाव होंगे |
चुनाव में कितने पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटीजेन की जाएगी

जैसा कि आप सब जानते हैं 15 अक्टूबर से पंजाब में चुनाव होने हैं इसलिए सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई है ताकि राज्य में चुनाव शांतिपूर्वक और सफलता से हो सके | बताया जा रहा है कि चुनाव में 96 हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तैनात की जाएगी |
