30  लाख का लोन अध्यापक को भय दिखाकर उठाया 
30  लाख का लोन अध्यापक को भय दिखाकर उठाया 

30  लाख का लोन अध्यापक को भय दिखाकर उठाया 

30  लाख का लोन अध्यापक को भय दिखाकर उठाया : लोन उठाने से मना करने पर घर से निकाला , मामला दर्ज़ किया गया पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ | 

ससुराल पक्ष ने सरकारी अध्यापक को जान से  मारने की धमकी देकर 30  लाख रू का लोन उठाने का मामला सामने आया है | पीड़िता टीचर ने कोर्ट के जरिये अपने पति ,सास -ससुर , और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ करवाया है | 

यह मामला महिला पुलिस थाने में दर्ज़ किया गया है | पीड़िता का नाम ममता रानी पत्नी राजीव कुमार है | वह भट्ठा कॉलोनी , हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी है | उसने बताया की ग्रेड थर्ड टीचर वर्ष 2012  से है |  वर्ष 2015 में उनकी शादी राजीव कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी प्रेमनगर , टाउन साथ हुई थी | उनके पति शादी के समय बैंक में नौकरी किया करते थे | 

उनके ससुराल वाले लालची की परवर्ती के थे इसलिए उन्होंने पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया | ससुराल वालों के अधिक प्रताड़ित करने पर पीड़िता ने ससुराल वालों को एसबीआई से समय – समय पर  5 लाख रुपए का लोन उठाकर देती रही | 

 

टीचर से ससुराल वाले ऐंठते थे रूपये

इसके अतिरिक्त  5 लाख रुपए अन्य स्थानों से कर्ज लेकर दिए | ससुराल पक्ष में लोन की राशि से जो कृषि भूमि खरीदी थी वह भी उन्होंने  बेच दी | बताया कि उनकी ननद सपना की शादी में भी ससुराल वालों ने 9 लाख रुपए खर्च करवा दिए | उसका पति बैंक की अच्छी आय के अलावा अपने क्रेडिट कार्ड की राशि भी टीचर से ही भरवाता था |

 

पीड़िता के साथ उसके पति करते थे मारपीट

30  लाख का लोन अध्यापक को भय दिखाकर उठाया 
30  लाख का लोन अध्यापक को भय दिखाकर उठाया

उसके पति ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की | 2021 में देवर की सगाई के समय पीड़िता के साथ उसके पति ने रिश्तेदारों के सामने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रुपए ऐंठने चाहे | उनके साथ मार्च 2024 में भी बुरी तरह से मारपीट की | उन्होंने बताया कि मेरे सास – ससुर और पति ने मुझे घर से बाहर नहीं निकलने दिया क्योंकि वह नहीं चाहते थे की मारपीट का सबको पता चले |

कार्यस्थल कोलायत पर सितंबर 2024 में भी काफी मारपीट की | ससुराल पक्ष के लोगों ने ममता रानी को नशे की गोलियां देकर जान से मारने का प्रयास किया और उनसे कुछ खाली कागज और स्टंप पर  हस्ताक्षर करवा लिए | 

उनके ससुराल वाले लोग उन्हें मारने डर दिखाकर बैंक से लोन ले लेते थे | वह अभी तक करीब 30 लाख रुपए का लोन ले लिया है | इसलिए उनकी सारी सैलरी लोन चुकाने में ही लग जाती है | जुलाई 2014 में उनके पति राजीव कुमार ने अपनी पत्नी ममता रानी के मोबाइल से 5 लाख 99 हजार रुपए अन्य व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए थे |

इससे पहले भी वह 12 लाख रुपए  हड़प चुके हैं | उनके ससुराल वालों ने पहले भी तीन प्लांट हड़प लिए और उनके कागजात अपने पास रख लिए हैं | जब ममता रानी ने सितंबर 2024 में और लोन लेने से मना किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर  उनको घर से निकाल दिया | संबंधित धाराओं के तहत पुलिस के द्वारा यह मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है | इसकी जांच की जिम्मेदारी SI सविता डाल को दी है | 

49.13 % वोटिंग दोपहर 3:00 बजे तक , 1 करोड़ से भी ज्यादा वोटर कर चुके हैं मतदान

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *