17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण करेंगे हरियाणा के सीएम : तारीख तीसरी बार बदली गई ,शपथ ग्रहण के दौरान पीएम मोदी भी शामिल होंगे, नायक कैबिनेट में 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं |
17 अक्टूबर को हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा | शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तीसरी बार बदली गई है | इससे पहले समारोह होने की बात 12 और 15 अक्टूबर को की गई थी | केंद्रीय मंत्री सैनी को 11 अक्टूबर की शाम को दिल्ली बुलाया था | यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की | यहां पर देर रात तक बैठे की गई, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल मंडल पर चर्चा हुई | सैनी शनिवार को हरियाणा वापस आ गए |
शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल होगा ?

शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी के साथ विपुल गोयल, महिपाल ढांडा, कृष्ण बेदी ,कृष्ण लाल पवार, सुनील सांगवान ,बिमला चौधरी,लक्ष्मण यादव ,अरविंद शर्मा , श्याम सिंह राणा शपथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं|
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे |
शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा
यह शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा | पंचकूला के सेक्टर 5 में स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा | शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी यहां चल रही है | यहां पर मंच बनाया जा रहा है , सड़कों की सफाई करी जा रही है | इस समारोह में लगभग 10,000 कुर्सियां लगाई जा रही है | सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड के अंदर तैयारी का जायजा लिया है | 11अक्टूबर तक यह तैयारी कंप्लीट कर दी जाएगी |
