BJP ने हरियाणा में विधायक दल की मीटिंग बुलाई : CM चुना जाएगा , 2 दिन सभी बीजेपी MLA को चंडीगढ़ में रहने के निर्देश |
16 अक्टूबर को हरियाणा में भाजपा ने चंडीगढ़ में विधायक दल की मीटिंग बुला ली है | विधायक दल का नेता मीटिंग के दौरान चुना जाएगा | विधायकों के अलावा मीटिंग में केंद्रीय ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे | इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व में ऑब्जर्वर की नियुक्ति करेगा | विधायक दल का नेता मुख्यमंत्री नायब सैनी को चुना जाना तय है | इसके बाद में राज्यपाल के सामने के सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे |
सभी विधायकों को प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने 16 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में ही रहने के आदेश दिए हैं | सभी विधायकों की MLA हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की गई है | मुख्यमंत्री 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे | इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे | इससे पहले भी 2 तारीख तय की गई थी |
प्रदेश अध्यक्ष रखेंगे बैठक में विधायक दल के नेता का नाम
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सबसे पहले मीटिंग में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर सभी विधायकों को जीत की बधाई देंगे | बैठक में इसके बाद वह विधायकों के नेता का प्रस्ताव रखेंगे |
विधायक दल के नेता का चयन विधायकों के समर्थन के बाद किया जाएगा | यह भी बताया गया है कि मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा , मीटिंग में ही इस पर भी बातचीत होगी |
कौन-कौन से विधायक पहले दिन शपथ ले सकते हैं ?

नायब सिंह सैनी के साथ में विपुल गोयल, महिपाल ढांडा, कृष्ण बेदी ,कृष्णलाल पवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान ,विमला चौधरी ,लक्ष्मण यादव ,अरविंद शर्मा और श्याम सिंह राणा शपथ ग्रहण कर सकते हैं |
सैनी 11 अक्टूबर की शाम को दोबारा दिल्ली निकले
पंचकूला के परेड ग्राउंड में 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हलचल तेज हुई | करनाल से पूर्व सांसद संजय भाटिया सबसे पहले यहां आकर तैयारी को देखा | इसके बाद ADGP आलोक मित्तल ग्राउंड पर पहुंचे | परेड ग्राउंड के आसपास सड़के बनने का काम शुरू हुआ |
पीएम मोदी के विदेश में होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह एक-दो दिन के लिए और टाला जा सकता है | इस बात पर शाम को दोबारा चर्चा की गई इसलिए सैनी दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए दोबारा रवाना हुए | सबसे पहले उन्होंने यहां अमित शाह से मुलाकात की |
17 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
नायब सिंह सैनी ने बताया कि 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और हमारी टॉप लीडरशिप आएगी | हमारे पर्यवेक्षक आएंगे और वह विधायकों से बात करेंगे | विधायक के द्वारा लिया गया फैसला सर्वोच्च होगा |
