मुस्कान बानो बनीं भादरा नगर पालिका की अध्यक्ष

चाचा को हराकर जीता अध्यक्ष पद निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ
हनुमानगढ़ जिले के भादरा नगर पालिका में आज बड़ा फैसला हो गया। भादरा के पालिका अध्यक्ष के बुधवार को हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी मुस्कान बानो ने 6 वोट से अपने चाचा भाजपा प्रत्याशी अनवर कुरैशी को हराया।
पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव में कांग्रेस की मुस्कान बानो अपने दादा-दादी के बाद पालिका अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुईं। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष के पुत्र रफीक कुरैशी के समर्थकों ने गुलाल खेलते हुए जमकर खुशी मनाई।
40 में से 23 वोट मिले मुस्कान बनो को

निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित पालिका अध्यक्ष मुस्कान बानो को शपथ दिलाई। मुस्कान बानो को 40 में से 23 मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम अनवर कुरैशी को 17 मत मिले। पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने पालिकाध्यक्ष मुस्कान बानो के निर्वाचित होने के बाद अपने विचार रखे
पालिकाध्यक्ष के उपचुनाव इससे पूर्व 8 जुलाई को होने थे, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने अचानक मेडिकल अवकाश लेकर चले जाने से चुनाव कुछ टाइम टल गए और नगर पालिका के बाहर जमकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ
5 दिन तक पुलिस प्रशासन ने संभाली सारी व्यवस्था
पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। निर्वाचन अधिकारी ने पांच दिन बाद कार्य ग्रहण किया निर्वाचन अधिकारी की कार्यप्रणाली के चलते राजस्थान उच्च न्यायालय ने न्यायालय में पेश होकर अवकाश पर जाने संबंधित दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए थे। बुधवार को उच्च न्यायालय के आदेश पर सीधे मतदान की प्रक्रिया कराई गई।
अब क्या होगा आगे नगरपालिका अध्यक्ष का फैंसला

मुस्कान बानो ने अपना कार्यभार संभाल लिया है इसके बाद अब आगे भादरा नगर पालिका में क्या होगा क्या नगर पालिका में विकास कार्य किए जाएंगे क्या भादरा नगर पालिका द्वारा भादरा शहर को और अच्छा शानदार बनाया जाएगा क्या होगा आगे नगर पालिका अध्यक्ष का फैसला जानते रहिए अगली अपडेट में