दोपहर 2 बजे दिल्ली में छाया स्मॉग , तापमान में भी हो रही है बढ़ोतरी
जैसा कि हम सब जानते हैं कुछ दिनों पहले दीपावली का त्यौहार मनाया है और दीपावली पर सभी लोग पटाखे बजाते हैं | इसलिए बीते दिनों से ज्यादा मात्रा में प्रदूषण देखा जा रहा है | दिल्ली में प्रदूषण की एक अलग सी परत बनी हुई है और यह दोपहर में भी दिखाई देती है | इस कारण से तापमान भी बढ़ रहा है |
स्मॉग क्या होता है
क्या आप जानते हैं स्मॉग क्या होता है ? यह धुआँ और धुंध का मिक्सर होता है | जब हमारे पर्यावरण में प्रदूषण ज्यादा हो जाता है तो यह दिन के समय भी दिखाई देती है |आम आदमी के द्वारा पर्यावरण में स्मॉग का अंदाजा उस समय आंखों में होने वाली जलन से लगाया जाता है | यह धुंध की तरह होती है | यह प्रदूषण हमारे लिए हानिकारक होता है |
17 मिनट में जयपुर में की गई 80 लाख की चोरी , परिवार दिवाली मनाने गया था गांव
स्मॉग का मतलब
SMOKE + FOG = SMOG
धुआँ + धुंध = स्मोग
तापमान में हो रही है बढ़ोतरी
गुरुवार को दिल्ली में मौसमी उतार चढ़ाव के बीच में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है | दिल्ली में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो की नॉर्मल तापमान से 4 डिग्री ज्यादा है और दिल्ली में कोहरे के कारण तापमान भी प्रभावित हो रहा है |
दिल्ली में यह पूरा कोहरा प्रदूषण के कारण छाया हुआ है | मौसम विभाग के द्वारा यह मौसम संबंधी जानकारी दी गई है कि दिल्ली में अभी कुछ और दिन तापमान में कुछ बदलाव नहीं देखा जा रहा है |
प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता हुई खराब
जैसा कि हम सब जानते हैं कि दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण पाया जाता है लेकिन अब दीपावली मनाने के बाद प्रदूषण की मात्रा और भी बढ़ गई है क्योंकि सभी ने दीपावली पर पटाखे बजाए जिससे हवा में बहुत ज्यादा प्रदूषण फैल गया है |दिल्ली के लोगों को सांस लेने में भी बहुत मुश्किल हो रही है | दिल्ली वालों के लिए सांस लेने की हवा भी खराब गुणवत्ता की है |
दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा प्रदूषण की गुणवत्ता मापी गई तो सुबह 9 बजे वायु की गुणवत्ता 367 रही जबकि नो स्टेशन आनंद विहार ,अशोक विहार,बवाना ,जहांगीरपुरी ,मुंडका, रोहिणी ,सोनिया विहार ,विवेक विहार ,वजीरपुर में हवा की गुणवत्ता खराब काफी हद तक खराब नोट की गई है |
मौसम विभाग के द्वारा धुंध का अनुमान पहले ही व्यक्त किया गया था
मौसम विभाग ने बताया कि मौसम कुछ दिन में साफ हो सकता है | दिल्ली के मौसम में दिन के समय हल्कीधुंध और रात के समय कोहरा रहेगा | दिल्ली का सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और नॉर्मल तापमान से 3.7 डिग्री अधिक गर्म है |

आज दिल्ली में प्रदूषण का स्तर
प्रदूषण का स्तर दिल्ली में तेजी से बड़ा है | हम सब जानते हैं कि दिल्ली में बहुत ज्यादा प्रदूषण है | प्रदूषण की वजह दिल्ली में चलने वाले साधन है | दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार बहुत प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी इसमें कुछ खास बदलाव नहीं आए हैं | आज दिल्ली में अलग-अलग जगह प्रदूषण का स्तर चेक किया गया |
दिल्ली में वजीरपुर में 332 ,मंदिर मार्ग 314,मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 329, सत्यवती कॉलेज 303 ,पंजाबी बाग 276 , आनंद विहार 257 , शाहदरा 255 रहा | दिल्ली में फिलहाल पटाखों के कारण प्रदूषण और भी ज्यादा हो गया है | प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा दिल्ली में प्रदूषण को भी चेक किया है और उसको नियंत्रित करने के प्रयास किया जा रहे हैं |
दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के द्वारा बनाए गए नियम
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रेड एक्शन प्लान लागू किया है | इस प्लान के तहत प्रदूषण के प्रकार के हिसाब से निर्माण के काम पर रोक कर और अन्य खानपान की दुकानों पर कोयला जलाने पर रोक लगाई जाती है |
आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी सरकार के द्वारा रोक लगाई गई है |
