हनुमानगढ़ में युवाओं को नशे के खिलाफ किया गया जागरूक : कॉलेज स्टूडेंट्स को नशे के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे के खिलाफ निर्देश दिए |
यह कार्यक्रम कहां किया गया
शुक्रवार को जंक्शन के पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र की ओर से नशीली दवाइयां की लत और नशीले पदार्थों के सेवन पर जागरुकता और शिक्षा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम हनुमानगढ़ जंक्शन में किया गया |
नशे के प्रति युवाओं को किया गया जागरूक
इसमें इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया ताकि वह नशा छोड़ सके और ना किसी को नशा करने दे क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे हानिकारक होता है |
नशा हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकता है | युवाओं को नशे से बचने के लिए वक्ताओं ने समाज के प्रयासों में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने संबंधी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी क्योंकिआज के युवा ही समाज का कल है , वही देश को आगे लेकर जाएंगे |
रावतसर के चाइया में जिला कलेक्टर ने की आम लोगों की सुनवाई
जिला कलेक्टर के द्वारा शुरू किया गया मानस अभियान
डॉक्टर सुनील विद्यार्थी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ मानस अभियान जिला कलेक्टर कानाराम जी की ओर से शुरू किया गया है | मानस अभियान का मतलब नशे से होने वाले नुकसान के बारे में सभी को समझना है |
यह हमें बताता है कि नशा हमारे लिए कितना हानिकारक है | नशे में कितनी जिंदगियां खराब की है और कितने परिवार खराब किए हैं | आपको प्रत्येक दिन जिले में कहीं ना कहीं नशे की ज्यादा मात्रा से युवकों की मौत होते हुए दिखाई दे जाएगा |
जिला कलेक्टर कानाराम जी ने कहा कि नशे को रोकना सिर्फ प्रशासन का काम नहीं है , इसमें आम लोगों को भी हमारी मदद करनी होगी यदि आप सभी लोग हमारी मदद करेंगे तो हम जल्द से जल्द नशे को हरा पाएंगे और हमारे जिले को नशा मुक्त बना पाएंगे |
हमारा मकसद हर घर में हर व्यक्ति तक इस संदेश को पहुंचना है ताकि सभी लोग नशे से मुक्त हो और खुशहाल रहे | सभी लोग नशे के प्रति जागरूक होंगे तभी नशे को रोका जा सकता है |

विद्यार्थियों ने बताया नशे को एक रोग
डॉक्टर विद्यार्थी के द्वारा बताया गया कि नशा एक मानसिक रोग है और हर रोग का इलाज संभव होता है | यह बात सभी लोगों को शायद नहीं पता है | नशे से पीड़ित रोगियों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाए जाते हैं |
जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को नशा मुक्ति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाई जा सके | जिला कलेक्टर ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने से उन्हें फायदा भी मिल रहा है |
लोग नशे के प्रति जागरूक हो रहे हैं और नशे को छोड़ रहे हैं | यह अभियान जिला कलेक्टर कानाराम जी के द्वारा शुरू किया गया था और यह अभियान जरुर सफल होगा | हनुमानगढ़ जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया है |
