विदेशी महिला को उदयपुर में गोली मारी : महिला को तीन लोग अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे , वह महिला थाईलैंड की है |
विदेशी महिला को मारी गोली
शनिवार को सुबह विदेशी महिला को उदयपुर शहर में सबके सामने गोली मारी गई | वह गोली उसके बाएं हाथ में लगी | तीन लड़के महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए | गोली लगने से महिला की हालत गंभीर हो गई थी | महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया | महिला का इलाज अभी भी चल रहा है |
वह विदेशी महिला कौन थी
एसपी योगेश गोयल के द्वारा बताया गया कि विदेशी महिला का नाम मिस थाई थेम चुक है | वह 24 वर्ष की है | यह महिला थाईलैंड की है | वह महिला नशे में थी इसलिए महिला से ज्यादा पूछताछ में कोई भी सहयोग नहीं किया गया |
महिला अपने चार दोस्तों के साथ मालि कॉलोनी में स्थित होटल वीर पैलेस में है | उस महिला के चार दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी |
8 राज्यों के टीम खेलेंगी पैरा कबड्डी भटनेर कप 2024 में
पुलिस के द्वारा इस मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक की गई
पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सारी फोटो चेक कर ली गई है | महिला का मोबाइल भी चेक किया जा रहा है | इस मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश की जा रही है | इस मामले में बदमाशों को पुलिस के द्वारा जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा |

घायल विदेशी महिला को तीन युवक महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में छोड़कर गए थे
एमबी अस्पताल से आज सुबह 6 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि एक विदेशी महिला को घायल हालत में अस्पताल लाया गया है | इस महिला को पेसिफिक मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस लेकर आई थी |
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज से इस मामले के बारे में पूछताछ करने पर उन्हें पता चला कि सुबह 4 बजे 3 युवक उस महिला को इमरजेंसी में छोड़कर गए थे |
महिला के गोली अभी भी फसी हुई है
आज उदयपुर शहर में विदेशी महिला के हाथ पर गोली चलाई गई | वह गोली महिला के बाएं हाथ पर लगी | डॉक्टर गोली को निकालने का पूरा प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह गोली अभी भी महिला के शरीर में फंसी हुई है |
उस महिला को कौन अस्पताल में लेकर आया ? वह महिला जब महिला के गोली लगी तब वह किन लोगों के साथ वहां पर घूम रही थी ? इन सभी बातों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रहे हैं और इस मामले की जांच करने की कोशिश कर रहे हैं | पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है |
महिला लगभग रात को 1:30 बजे होटल से निकली थी
पुलिस के द्वारा इस मामले में होटल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए | होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पुलिस को पता चला कि वह महिला होटल से लगभग1:30 बजे बाहर निकली थी |
महिला ने बाहर निकल कर बाहर खड़ी एक टैक्सी से चली गई थी | विदेशी महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई थी | पुलिस ने होटल में पूछताछ की और वह रात को 1:30 बजे होटल से बाहर क्यों गई थी इस बात का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है |
इस बात को जानने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है और होटल के लोगों को इस महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो पुलिस को जानकारी देने को भी कहा |
वह महिला होटल से दोस्त का मिलने को कहकर निकली थी
जब विदेशी महिला की दोस्त से उसके बारे में पूछताछ की गई | तब उन्होंने बताया कि रात 8:30 बजे हम दोनों ने खाना खाया था और वह शुक्रवार रात 1: 30 बजे अपने दोस्त के पास जाने का कहकर होटल से निकली थी | अब वह अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है |
