आखिर कौन है वह महिला जिसने CM योगी को दी जान से मारने की धमकी ?
जैसा कि हम जानते हैं योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री हैं | उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है | उन्हें यह कहा गया कि यदि उन्होंने अपने पोस्ट से इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा |
इस मामले में आरोपी का खुलासा हो गया है | आईए जानते हैं आखिर कौन है आरोपी ? आखिर किसने दी है योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी ?
धमकी योगी को किस माध्यम से दी गई थी
सीएम योगी को इस्तीफा ने देने पर बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की धमकी दी गई थी | मुख्यमंत्री योगी को यह धमकी मैसेज करके दी गई थी और यह मैसेज महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में किया गया था | जिसकी जानकारी यूपी पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा दी गई थी |
इस मामले की जांच कौन कर रहा है
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है | इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है | इस मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुंबई जाएगी और इस मामले की पूरी तरह से जांच करेगी |
US में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर किया बड़ा खुलासा , मुंबई पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया
इस मामले की जांच में किसका नाम सामने आया है
विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र जाने वाले हैं | इसलिए महाराष्ट्र की पुलिस अलर्ट पर है | इस मामले में एक 24 वर्षीय महिला को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है |

आखिर यह महिला है कौन ?
इस महिला की पहचान पुलिस के द्वारा फातिमा खान के रूप में की गई है | यह महिला प्रौद्योगिकी में बीएससी कर रही है | महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में यह महिला अपने पूरे परिवार के साथ रहती है | पुलिस के द्वारा बताया गया है कि यह महिला शिक्षित है , लेकिन इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है |
आखिर क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिला है | एक अनजान नंबर से मुंबई शहर की पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को यह संदेश मिला है |
इस मैसेज में बताया गया है कि 10 दिन के अंदर अगर योगी आदित्यनाथ ने CM पद पर से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मार दिया जाएगा |
इस संदेश के कारण पूरी मुंबई पुलिस अलर्ट पर है क्योंकि विधानसभा चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ मुंबई आ सकते हैं | पुलिस के द्वारा संदेश की जांच शुरू कर दी गई है |
