दिल्ली की सबसे युवा CM बनी आतिशी : आतिशी ने CM पद की शपथ ली , शपथ के बाद आतिशी ने छुए केजरीवाल के पैर
शनिवार को दिल्ली की 9 वी मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी ने शपथ ली | आतिशी को शपथ राजनिवास में उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने दिलवाई | आतिशी ने शपथ के बाद अरविंद केजरीवाल के पैर छुए |
दिल्ली की आतिशी सबसे युवा CM बनी | वह दिल्ली की CM केवल 43 साल की उम्र में बनी है | दिल्ली के सीएम केजरीवाल 45 साल की उम्र में बने थे | महिला सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला CM बनी है | कैबिनेट में आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज ,गोपाल राय , कैलाश गहलोत , इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली |
आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक है | 17 सितंबर को AAP विधायकों ने केजरीवाल के इस्तीफा के बाद आतिशी का नाम सीएम पद के रूप में चुना | शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी के माता-पिता ,अरविंद केजरीवाल, विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ,मनीष सिसोदिया ,भाजपा सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए |
कैबिनेट में शपथ ग्रहण समारोह में अहलावत एक नया चेहरा
आतिशी ने केजरीवाल पार्टी का मजबूती से स्टैंड रखा | केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए भी आतिशी के नाम की सिफारिश की थी | 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए AAP घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य आतिशी भी थी |
पार्टी में आतिशी प्रमुख भूमिका निभाती रही है |
आतिशी पार्टी का मजबूती से पक्ष रखती है

आतिशी 2013 से आम आदमी पार्टी में विधायक और मंत्री है | वह केजरीवाल की एक भरोसेमंद नेता है | जब मनीष सिसोदिया , केजरीवाल , संजय सिंह जेल में बंद थे उस समय भाजपा आतिशी पर लगातार हमलावर रहे थे |
मनीष सिसोदिया के जेल में जाने के बाद महत्वपूर्ण मंत्रालय आतिशी के बाद सौरभ को ही सौपे गए थे |
2023 में मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
2 अक्टूबर 2012 कोअन्ना आंदोलन के बाद अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई | 10 अप्रैल 2023 को चुनाव आयोग ने उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया | किसी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6% वोट हासिल करना पड़ते हैं | दिल्ली ,गोवा, पंजाब और गुजरात में पार्टी 6% से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर चुकी है |
पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है | हरियाणा और गुजरात में पार्टी का संगठन मजबूत है | लोकसभा में पार्टी के तीन जबकि राज्यसभा में 10 सांसद है | आप के कैडर देश के अन्य राज्यों में भी एक्टिव है |
5 महीने से कम समय तक आतिशी CM रहेगी
23 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है | 5 साल के कार्यकाल के खत्म होने की तारीख से पहले चुनाव की प्रक्रिया इलेक्शन कमीशन के द्वारा पूरी की जाती है |
चुनाव की अधिसूचना विधानसभा के कार्यकाल के खत्म होने से 6 महीने से कम समय पहले नहीं की जा सकती | जिले में विधानसभा चुनाव आयोग को 5 महीने के अंदर ही चुनाव करने होंगे और केजरीवाल ने इस्तीफा देते हुए यह बात कही थी कि वह जल्दी दिल्ली में चुनाव करेंगे | इस हिसाब से 5 महीने से भी कम समय के लिए आतिशी CM रहेंगे |
