दिल्ली का ताज मिला आतिशी को , बीजेपी ने कसा ताना
दिल्ली का नया CM आतिशी को बना दिया गया है | BJP बीजेपी ने दिल्ली के नए CM पर ताना कसते हुए कहा की वह केजरीवाल की कठपुतली है | सीएम के पोस्ट के लिए आतिशी का नाम केजरीवाल के द्वारा सुझाया गया | आतिशी को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया | दिल्ली सरकार की मुखिया केजरीवाल की जगह आतिशी होगी |
दिल्ली की CM आतिशी पर बीजेपी ने ताना कसा हैं | बीजेपी ने आतिशी को दिल्ली की कठपुतली CM कहा है | क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली का सीएम बनाने के लिए खुद आतिशी के नाम का सुझाव दिया था |
यह बात भी बताई जा रही है कि अब दिल्ली में कोई भी डिप्टी सीएम नहीं होगा | मुख्यमंत्री पद की शपथ आतिशी विशेष सत्र के दौरान लेंगे | विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 27 सितंबर को होगा |
दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी बनने जा रही है | अरविंद केजरीवाल कैबिनेट मेंआतिशी हैवीवेट मंत्री रही है और आतिशी का नाम सबसे आगे चल रहा है | आप संयोजक केजरीवाल के सिविल लाइन स्थित आवास पर मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी | इस विधायक दल की बैठक में सबकी सहमति से नए सीएम का चुनाव किया गया था |
आतिशी बहुत अच्छी फैमिली से संबंध रखती है | वह पंजाबी राजपूत है | और उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की हुई है | विधानसभा चुनाव में आतिशी साल 2020 में पहली बार विधायक बनी थी | केजरीवाल सरकार में साल 2023 में पहली बार मंत्री बनी थी और आज 1 साल बाद आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रही है |
इससे पहले जबआतिशी साल 2019 में लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ी थी तब वह बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर से 4.77 लाख वोटो से हारकर तीसरे स्थान पर आई थी |
आखिर आतिशी है कौन ?

विधानसभा क्षेत्र कालकाजी से आतिशी साल 2020 में पहली बार विधायक बनी थी | बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह को आतिशी ने 11 हजार 393 वोटो से हराया था | आतिशी दिल्ली की रहने वाली है |आतिशी के पिताजी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं | आतिशी आईटीसी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में ही स्टार्ट की है और उन्होंनेऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मैं सेविंनिंग स्कॉलरशिप पर मास्टर की डिग्री कंप्लीट की है |
मध्य प्रदेश के छोटे से गांव में आतिशी ने 7 साल बीताएं जहां पर वह प्रगतिशील शिक्षा और जैविक खेती से जुड़ी प्रणालियों सीख रही थी | उन्होंने वहां पर कई गैर लाभकारी संगठनों के साथ भी बहुत काम किया | वहीं पर उनकी मुलाकात आम आदमी पार्टी के कुछ लोगों से हुई थी इसके बाद में वहआम आदमी पार्टी की सदस्य बन गई थी |
दिल्ली का CM क्यों बदल रहा है
जैसा कि हम जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ चुके हैं और उन्होंने जेल से बाहर आते ही इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया
था | इसके बाद दिल्ली के लिए नए सीएम की जरूरत थी इसलिए आम आदमी पार्टी के द्वारा विधायक दल की बैठक बिठाई गई थी जिसमें सब की सहमति से नए नेता मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया था और अरविंद केजरीवाल के द्वारा हीआतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया था |
