डोटासरा ने कहा – किसी से उपचुनाव में गठबंधन नहीं करेंगे : उन्होंने कहा हम सातों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे , किसी ने हमसे बात नहीं की
बिना गठबंधन किए राजस्थान कांग्रेस उपचुनाव के मैदान में उतारने का फैसला लिया है | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि उपचुनाव में हम किसी से गठबंधन नहीं कर रहे हैं | हम चुनाव सातों सीटों पर लड़ेंगे | सोमवार को सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस वार में पैनल तैयार करने और गठबंधन के मुद्दे पर कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई |
डोटासरा ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सातों सीटों पर पैनल तैयार है | हमने सातों सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल तैयार कर दिए हैं | अलग-अलग उम्मीदवारों के साथ पैनल भेजेंगे, हमने उसकी चर्चा भी कर ली है|
इस बैठक में डोटासरा , पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली , प्रभारी सुखजिंदर रंधावा , पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह और तीनों सह प्रभारी सचिव भी मौजूद रहे |
उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया, ना हमने किसी से किया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सातों सीटों पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उम्मीदवारों का पैनल तय कर हाई कमान को भेज रही है | गठबंधन पर यदि हाई कमान कोई निर्देश दे दे तो हम उसे बंधे हुए हैं | लेकिन हमारा मत सातो सीटों पर लड़ने का है | उन्होंने कहा कि हमारा पैनल प्रदेश प्रभारी रंधावा हाईकमान के पास सातों सीटों पर लेकर जा रहे हैं | उसके बाद कभी भी टिकट घोषित हो जाएगा |
रंधावा बोले हमने सातों सीटों पर पैनल दिया , अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर किसी ने हमसे गठबंधन के लिए संपर्क किया होगा तो दिल्ली में चर्चा करेंगे लेकिन राजस्थान कांग्रेस ने सातों सीटों पर पैनल दिया है | अपने दम पर राजस्थान कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है |
पहले दो सीटों पर BAP उम्मीदवार उतार चुकी है
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी , सीपीएम और भारत आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन किया था | आरएलपी के लिए नागौर सीट और सीपीएम के लिए सीकर सीट कांग्रेस ने छोड़ी थी |
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हनुमान बेनीवाल की आरएलपी से गठबंधन नहीं करने का फैसला जाहिर किया है | भारत आदिवासी पार्टी सेलमबुर और चौरासी सीट पर पहले से ही उम्मीदवार उतार चुकी है | उससे गठबंधन के रास्ते ऐसे में बंद हो चुके हैं | अब कांग्रेस हाई कमान के स्तर पर ही फैसला बदल सकता है |
राजस्थान कांग्रेस में एक नेताओं का वर्ग राजस्थान कांग्रेस में गठबंधन के खिलाफ है | डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेता खुद के दम पर चुनाव लड़ने के पक्ष में है |
