एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश : महिला को पुलिस ने जल्दी आज से निकाल और पहुंचाया अस्पताल
यह मामला कहां से संबंधित है
यह पूरा मामला जिले के भालेरी थाना इलाके के गांव खंडवा पट्टा पिथीसर का है | एक महिला को जमीन के विवाद में जिंदा जलाने की कोशिश की | महिला को आग में फेंक दिया गया |
पुलिस को उससे पहले मारपीट की सूचना भी मिली थी | इसलिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई और उसे आग से निकाल लिया | महिला को आग से निकलने के बाद महिला की हालत गंभीर थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया |
आखिर पूरा मामला क्या था
जगदीश सिंह भालेरी के थाना अधिकारी हैं | उन्होंने बताया कि परिवार के दो पक्षों में गुरुवार को मारपीट करने की सूचना हमें मिली थी | जब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर बाड़ के अंदर आग लगी हुई थी और उसके अंदर एक महिला को फेंका हुआ था |
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने उधर जाकर महिला को आग से निकाला और भालेरी पीएचसी में भर्ती करवाया | महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे चूरू जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया |
रावतसर के चाइया में जिला कलेक्टर ने की आम लोगों की सुनवाई
घायल महिला सुनीता ने पूछताछ में क्या बताया
घायल महिला का नाम सुनीता है | जब पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की तो उसने बताया कि कई साल पहले उसके दादा ससुर ने एक खेत उसको दिया था | इस खेत का बटवारा ग्राम पंचायत में भी किया गया था |
वह लगभग 40 साल से उस खेत में काश्त कर रहे हैं | वह उसे खेत में कुआं बनाकर खेती-बाड़ी कर रहे हैं , लेकिन परिवार के लोग उन्हें परेशान करते हैं |
महिला को जलती हुई बाड़ में फेंका
दोपहर 12:00 बजे वह महिला गुरुवार को अपने पशु बांध रही थी तभी परिवार की फुला देवी ,आशा लिखा पिंकी, भरत और रामनिवास आए | इन सभी लोगों ने उस महिला के साथ मारपीट की और एक बाड़ में आग लगाकर, उसे बाड़ के बीच में फेंक दिया |
उन सभी पशुओं को भी बाड़ के बीच में से ही निकाला गया |

महिला को जलती आग में से पुलिस ने निकाला
मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची | भालेरी थाना अधिकारी जगदीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे | पुलिस ने उस महिला को जलती हुई आग में से निकाला और उसकी चुन्नी में से आग को बुझाया |
महिला की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया | महिला को बाद में चूरू जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया | महिला को करीब रात 9:00 बजे डीबी अस्पताल में रेफर किया गया | अब महिला का इलाज डीबी अस्पताल में चल रहा है |
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोग गिरफ्तार किए हैं
थाना अधिकारी ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से भरत और प्रताप को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है |
पुलिस को दोनों पक्षों से अभी तक किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है | पुलिस को लिखित शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी |
