भाई के साथ मिलकर पत्नी ने पीटा अपने पति को :जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
भाई के साथ मिलकर पत्नी ने पीटा अपने पति को :जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

भाई के साथ मिलकर पत्नी ने पीटा अपने पति को :जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

भाई के साथ मिलकर पत्नी ने पीटा अपने पति को : जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया,  4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

हनुमानगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने पति को पीटा और वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है | पत्नी ने अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर पति को पहले चारपाई से बांध दिया और फिर अपने पति की पिटाई की | पिटाई के दौरान उसके पति को पैरों ,कमर व हाथों पर चोट आई है |

परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया | इस संबंध में जब पुलिस के द्वारा पति से बयान लिया गया तो उसके बयान के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस नेआरोपी पत्नी व साला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 5- 6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है | 

पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती भैरू सिंह के बयान केअनुसार वह एक ट्रक ड्राइवर है | भैरों सिंह की शादी ममता कुंवर के साथ 2002 में हुई थी | उनके दो बच्चे हैं उनके लड़का भवानी सिंह और एक लड़की पूजा कवर है |

उसके साला की शादी करीब 12 – 13 साल पहले हुई थी | उसके साले की शादी के बाद से उसकी अपने ससुराल पक्ष और पत्नी से अनबन चल रही थी | उसकी पत्नी ममता और ससुराल वाले भैरों सिंह से बार-बार पैसे की मांग करते थे |  इस संबंध में कई बार पंचायत भी हो चुकी है | भैरव सिंह की पत्नी के द्वाराअपने पति के खिलाफ देश का मुकदमा लालगढ़ पुलिस थाने में करवाया हुआ है | इस मुकदमे के संबंध में लालगढ़ में हुई पंचायत में उसकी पत्नी ने उसे 70 हजार रुपएकी मांग की थी |

उसने 10 हजार रुपए  देकर करीब 15 दिन पहले पंचायत कर अपनी पत्नी को लेकर आया | तब से ममता अपने पति के साथ रह रही थी | 10 अक्टूबर को वह घर पर था | उसकी बेटी पूजा अपनी मां के पास रतनगढ़ गई हुई थी | शाम को उसका लड़का भवानी सिंह ,पत्नी ममता और भैरव सिंह खाना खाकर लगभग 10:00 बजे सो गए थे |

भाई के साथ मिलकर पत्नी ने पीटा अपने पति को :जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
भाई के साथ मिलकर पत्नी ने पीटा अपने पति को :जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उसका साला मघसिंह ,पवन सिंह पुत्र बजरंग सिंह , महेंद्र तहर व 5-6 से अन्य लोग दीवार कूद कर घर में करीब 11 से 11:30 बजे के आसपास घर में घुस गए | उनके पास लाठी ,बेल्ट  भी थे | उन सभी ने भैरव सिंह को पकड़ लिया | वह मुंह पर तकिया लगा दिया और भैरव सिंह को चारपाई के बांध दिया और उसके लड़के भवानी सिंह को कमरे में बंद कर दिया था | 

उसके बाद मेघ सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर भैरों सिंह के साथ मारपीट की | उसके साथ लाठियां , बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी |  मारपीट के दौरान भैरों सिंह बेहोश हो गया था | उन्होंने उसकी वीडियो भी बनाई थी | जब कुछ देर बाद भैरव सिंह को होश आया , तभी वहां से भाग गए थे | जब उसने उन सभी लोगों के जाने के बाद घर पर देखा तो वहां से 3 लाख रुपए , उसके छोटे भाई प्रहलाद की पत्नी के सोने , चांदी के समान उठा कर ले गए थे |

कुछ देर बाद उसके परिवार के सदस्यों ने एंबुलेंस के जरिए उसे इलाज के लिए टाउन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया | यह मामला सुरेश पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जसकरण सिंह को सोपा गया है | पुलिस ने BNS की धारा के तहत यह मामला दर्ज किया है | 

17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण करेंगे हरियाणा के सीएम : तारीख तीसरी बार बदली गई ,शपथ ग्रहण के दौरान पीएम मोदी भी शामिल होंगे, नायक कैबिनेट में 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं | 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *