श्रीमद्भागवत गीता कथा का गौवंश की रक्षा के लिए आयोजित की जाएगी
शुक्रवार से गोवंश की रक्षा के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन की नई धान मंडी में श्रीमद् भागवत गीता कथा का आयोजन शुरू किया जाएगा | इसके लिए भक्तों ने कलश यात्रा भी निकाली है |
गोवंश की रक्षा के लिए आयोजित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता कथा
शुक्रवार से गोवंश की रक्षा के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन की नई धान मंडी में श्रीमद् भागवत गीता कथा का आयोजन शुरू किया जाएगा | इसके लिए भक्तों ने कलश यात्रा भी निकाली है |
गौवंश की रक्षा के लिए श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला से कथा स्थल तक कलश यात्रा श्रद्धालुओं के द्वारा निकाली गई | शहर के मुख्य रास्तों से होती हुई कलश यात्रा धान मंडी में पहुंची |
गेहूं की सरकारी खरीद FCI के माध्यम से की जाएगी , अनाज मंडी यूनियन के मजदूर को सौंपा ज्ञापन
प्रतिदिन कथा का आयोजन किस समय होगा ?
गौवंश की रक्षा के लिए श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला से कथा स्थल तक कलश यात्रा श्रद्धालुओं के द्वारा निकाली गई | शहर के मुख्य रास्तों से होती हुई कलश यात्रा धान मंडी में पहुंची |
इस कलश यात्रा में जंक्शन व टाउन के श्रद्धालु शामिल हुए | श्रीमद् भागवत गीता की कथा 2 जनवरी तक होगी | यह कथा देहरादून गौ सेवा धाम के पंडित संतोष उपाध्याय के द्वारा सुनाई जाएगी| इस कथा का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा |

पंडित संतोष उपाध्याय ने इस मौके पर क्या-क्या कहा ?
पंडित संतोष उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि हमारा जीवन संघर्षों से भरा हुआ है | इस संघर्ष को अच्छा बनाने के लिए मनुष्य के हाथ से अच्छे या बुरे कर्म जाने अनजाने में हो जाते हैं |
बुरे कर्म अनजाने में लोगों से हो जाते हैं उसको मिटाने के लिए लोग गौ माता की सेवा करते हैं | उन्होंने कहा कि आज की सनातनी युग में भी गौ माता सड़कों पर बेसहारा घूम रही है |
इसलिए उनका कहना है कि गौ माता को सहारा दिया जाए | इससे इससे गौ माता को रहने के लिए जगह मिल जाएगी और हमें उनका आशीर्वाद मिल जाएगा | गौ माता को सहारा देने के दो लाभ भी हैं |
पहला गौ माता का आशीर्वाद मिलेगा और दूसरा गाय के साथ होने वाले सड़क हादसे भी कम हो जाएंगे | इसलिए गौ माता को सहारा दिया जाए जिससे हमें गौ माता का आशीर्वाद मिलेगा |
इस कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद रहे ?
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मोहित बलाडिया ,बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत सहसंयोजक आशीष पारीक, स्वदेशी जागरण मंच के विजय कौशिक , विजय जांगिड़ मौजूद रहे |
