कुसुम यादव बनी जयपुर हेरीटेज मेयर , उम्मीदवार BJP बना चुकी है : जयपुर हेरीटेज नगर निगम में कार्यवाह मेयर के रूप में निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को चुना है |
मेयर कैंडिडेट के रूप में कुसुम यादव पहले भी चुनाव लड़ चुकी है लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था | निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को जयपुर नगर निगम हेरिटेज मेयर के कार्यवाहक मेयर नियुक्त किया गया है |
कुसुम यादव का कार्यकाल 60 दिन का रहेगा | भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद के चुनाव के समय उन्हें टिकट नहीं दिया था इसलिए उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत गई |
कुसुम यादव का समर्थन किसको है

चुनाव के बाद कुसुम यादव का समर्थन भाजपा को था इसलिए भाजपा ने उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था भाजपा के कार्य करता अजय यादव की पत्नी कुसुम यादव है | कुसुम यादव दूसरी बार पार्षद चुनी गई है | सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष भी वह पहले रह चुकी है | भाजपा की स्थिति जयपुर नगर निगम हेरिटेज में अब पहले से भी मजबूत हो गई है |
हाल ही में भाजपा में बिना किसी शर्त के कांग्रेस के 8 पार्षद शामिल हो गए हैं | यह सभी पार्षद अपने पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ असंतोष व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें पद से बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे हैं |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खरा से 21 सितंबर को इन पार्षदों की मुलाकात हुई | जिसमें भाजपा में बिना कोई शर्त के उन्होंने शामिल होने का निर्णय लिया |
भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के आठ पार्षद
भाजपा में शामिल होने वाले पार्षद मनोज मुद्रण, उत्तम शर्मा,ज्योति चौहान, सुशीला देवी,अरविंद मीठी,मोहम्मद जकरिया,पारस जैनऔर संतोष कर है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इन सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर करके समर्थन पत्र दिया |
कुल 100 पार्षदजयपुर नगर निगम हेरिटेज में थे | जिनमें से 47 कांग्रेस, 42 भाजपा और11 निर्दलीय थे | भाजपा नीरज अग्रवाल के द्वारा ज्वाइन कर ली गई है | भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के आठ अन्य पार्षद ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है |
