प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पहुंचे मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पहुंचे मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पहुंचे मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पहुंचे मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM नरेंद्र मोदी ,राहुल गांधी और सोनिया गांधी पहुंचे निगमबोध घाट पर ,  डॉ मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर तोप गाड़ी पर लाया गया | 

 

मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को लाया गया निगमबोध घाट पर 

दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व PM मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया | राजकीय सम्मान के साथ में पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा | मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को तीनों सेनाओ ने सलामी दी |

दिल्ली के निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सेना की तोप गाड़ी मे लाया गया | मनमोहन सिंह के पार्थिव देह के साथ राहुल गांधी आए थे | 

5 बदमाशों ने सुबह 4 बजे CCTV कैमरे पर कपड़ा डालकर शराब के ठेके पर चोरी की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे निगमबोध घाट 

कांग्रेस के बड़े नेता सोनिया गांधी ,प्रियंका गांधी और राहुल गांधी घाट पर पहुंचे | इनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,राजनाथ सिंह भी निगमबोध घाट पर पहुंचे | मनमोहन सिंह के तीन बेटियां हैं | बड़ी बेटी उपिंदर सिंह , दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह भी निगमबोध घाट पर पहुंचे | 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पहुंचे मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पहुंचे मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पहुंचे मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर

मनमोहन सिंह को नीली पगड़ी क्यों पहनाई गई ? 

मनमोहन सिंह को अंतिम संस्कार के दौरान भी नीली पगड़ी पहनाई गई | मनमोहन जी हमेशा नीली पगड़ी पहनते थे क्योंकि उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपना एक सिग्नेचर कलर बना लिया था | 

 

मनमोहन जी के पार्थिव  शरीर को पहले कहां ले जाया गया ? 

सबसे पहले मनमोहन जी के पार्थिव शरीर को उनके आवास स्थल पर लाया गया | उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास स्थान से 9:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया जहां पर उनकी पत्नी और बेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी | 

 

मनमोहन सिंह का निधन कब हुआ ? 

मनमोहन सिंह 92 साल के थे | गुरुवार रात को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया | मनमोहन सिंह जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे |

गुरुवार रात को लगभग 8:00 बजे वह घर पर अचानक से बेहोश हो गए इसके बाद उन्हें AIIMS हॉस्पिटल में ले जाया गया | रात को लगभग 9:51बजे डॉ मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली | 

 

विवाद हुआ मनमोहन सिंह के स्मारक पर 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर निगमबोध घाट पर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी दिखाई | डॉ मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए विवाद हुआ |

KC वेणुगोपाल ने कहा कि पूर्व PM मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए सरकार अभी तक जमीन भी नहीं खोज पाई | उन्होंने कहा कि यह देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान है |

नरेंद्र मोदी और अमित शाह से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक मांग की थी कि जहां पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा वहीं पर उनका स्मारक बनाया जाएगा | 

गृहमंत्री ने देर रात बताया कि मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए सही जगह खोजने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं | पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले 21 गन फायर कर उनको सलामी दी गई |  डॉ मनमोहन सिंह को मुख्य अग्नि उनकी बेटी के द्वारा दी गई | डॉ मनमोहन सिंह को PM मोदी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे |       

                                                                         

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *