नगर निगम कर्मचारी ने विवाद के चलते की पत्नी की हत्या , बच्चे गए हुए थे मौसी के घर : जब बच्चे मौसी के घर से वापस लौटे और उन्होंने देखा तो उनकी मम्मी सोई मिली और कंबल हटाया तो मिला चेहरे पर खून |
यह घटना कहां की है
यह पूरा मामला जोधपुर का है | यह पूरा मामला शहर रातानाडा थाने इलाके की हरिजन बस्ती का है | जोधपुर में पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी | जोधपुर नगर निगम में कर्मचारी है |
उनके बच्चे मौसी के घर पर गए हुए थे | जब बच्चे मौसी के घर से सुबह वापस लौटे तो उन्होंने मां को पलंग पर सोया पाया | जब उन्होंने मां को उठाने के लिए कंबल हटाया तो उन्हें अपनी मां के चेहरे पर खून ही खून मिला | बच्चे खून देखकर घबरा गए और जोर से चिल्लाने लगे | जब बच्चे चिल्लाए तो वहां पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए |
फिर बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई | वह आदमी अपनी पत्नी की हत्या करके वहां से फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है | पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है |
यह पूरा मामला शहर रातानाडा थाने इलाके की हरिजन बस्ती का है | यह घटना सुबह 8:00 बजे की है | पुलिस को सूचना देने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पुलिस आ गई और उन्होंने वहां से सबूत इकट्ठा की |
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को कौन दे रहा है धमकियां
यह मामला एसीपी हेमंत कलाल के पास है | एसीपी हेमंत कलाल ने इस मामले में बताया कि पूजा की हत्या रातानाडा की हरिजन बस्ती में देर रात की गई | पुलिस इस मामले में इस घटना के संबंध में सबूत जुटा रही है |
पत्नी की हत्या का शक उसके पति अजय पर किया जा रहा है | इस वारदात के बाद से ही अजय घर से गायब है | इसलिए अजय पर घटना का शक जताया जा रहा है और पुलिस लगातार उसकी खोज कर रही है | जब प्राथमिक जांच की गई तो यह पता चलता है कि अजय को नशे की आदत है और वह पहले भी अपनी पत्नी पूजा के साथ मारपीट करता था |
पूजा के सिर से खून बह रहा था
हरिजन बस्ती के अध्यक्ष राजेश तेजी के द्वारा बताया गया कि इन दोनों में अक्सर विवाद रहता था और उनमें पहले भी मारपीट हो चुकी थी | इस बात की शिकायत लेकर उसकी पत्नी पहले भी रतानाडा थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए आई थी लेकिन उसको समझा कर वापस भेज दिया गया था |
बच्चे कल रात मौसी के घर पर गए हुए थे और जब बच्चे मौसी के घर से वापस लौटे तो उन्होंने अपनी मां को बेहोशी की हालत में पाया | जब उन्होंने मां के शरीर से कंबल उठाकर देखा तो वह पूरी खून में सनी हुई थी और उसके सिर पर चोट लगी हुई थी | जिससे खून बह रहा था | खून देखकर बच्चे घबरा गए और उन्होंने चिल्लाक पड़ोसियों को बुला लिया | फिर बाद में पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई |
अजय नगर निगम में कर्मचारी है
राजेश तेजी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे | वह बता रहे थे की पूजा के शरीर से खून बह रहा था | हम उसको अस्पताल ले जाने के बारे में सोच रहे थे लेकिन जब हमने उसका हाथ चेक किया तो वह मर चुकी थी |
अजय के घर में कौन-कौन रहता था

अजय के घर में अजय ,उसकी पत्नी और उसके बेटा ,बेटी रहते थे | अजय नगर निगम में सफाई कर्मचारी है | अजय नगर निगम में दस्तावेज अतिक्रमण में कार्य कर रहा है |
पुलिस इस हत्या की पूरी जांच कर रही है | घटनास्थल से पुलिस सबूत जुटा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके | अभी इस मामले में आरोपी के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता | पूजा का पति अभी नहीं मिला है |
वह घटना के तुरंत बाद से फरार है | पुलिस उसकी खोज में लगी हुई है | पूजा के पति के मिलने के बाद ही इस घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी | पुलिस इस मामले की जांच कर रही है |
