राहुल ने कहा – जो नतीजे हरियाणा में आए हैं, वह हैरान कर देने वाले हैं : शिवसेना ने कहा – कांग्रेसजीत को हर में बदलना अच्छे से जानती है | TMC का कहना है कि कांग्रेस की हर की वजह उनका अहंकार है |
लोक सभा मेंजम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे के बारे में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया दी | उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे हरियाणा में हैरान कर देने वाले हैं | राहुल ने लिखा कि हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं |
बहुत से विधानसभा क्षेत्र से शिकायतें आ रही है | उनका कहना है कि हम चुनाव आयोग को इससे अवगत कराएंगे | उन्होंने कहा कि हम लोगों के हित, सामाजिक और आर्थिक न्याय का और सच्चाई का संघर्ष अभी भी जारी रखेंगे | जम्मू कश्मीर में I.N.D.I.A का गठबंधन की जीत पर राहुल ने लोगों का आभार जताया है |
वहींदूसरी तरफ , I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओ ने हरियाणा में भाजपा से हार पर कांग्रेस की राण नीतियों पर सवाल उठाये | महाराष्ट्र में शिवसेना ने मुखपत्र सामना के सम्पादकीय में लिखा की कांग्रेस को सभी बाते पता है की जीत को हार में कैसे बदलते है |
शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है की कांग्रेस , किसी अन्य पार्टी , समाजवादी पार्टी और AAP के साथ चुनाव लड़ती तो चुनाव का नतीजा कुछ और होता | TMC नेता साकेत गोखले किसी का नाम लिए बिना कहा कि क्षेत्रीय दलों को हीन दृष्टि से देखना और अहंकार उनकी हार की असली वजह है |
तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी सरकार , जबकि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन जीता है

हरियाणा में बनी भाजपा की सरकार और जम्मू कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार बनी है | जैसा कि हम सब जानते हैं हरियाणा और जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से चुनाव का माहौल चल रहा था | पूरे 54 दिन की कशमकश के बाद नतीजा 8 अक्टूबर ,मंगलवार को आया है | दोनों राज्य के अंदर 90 विधानसभा सीट हैंऔ रबहुमत का आंकड़ा 46 था |
भाजपा ने हरियाणा में 48 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाया है | और तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है | वहीं हरियाणा राज्य में अब तक कोई भी राजनीतिक दल लगातार तीन बार सत्ता में नहीं आया है इसलिए हरियाणा में भाजपा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है |
वही विधानसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में NC और कांग्रेस ने गठबंधन किया था और उनका यह गठबंधन सफल भी रहा | जम्मू कश्मीर में NC-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रही है | जम्मू कश्मीर में NC-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है |
NC-कांग्रेस गठबंधन 48 सीट हासिल की है जबकि भाजपा ने 29 सीटों पर जीती है | 2009 में 15 साल पहले भी कांग्रेस और NC गठबंधन की सरकार बनी थी तब उनकी उम्र 38 साल थी और वह राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बने थे |
