राजस्थान के सभी नगरपालिका के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया सरकार के फैसले का विरोध : यह पूरा मामला रावतसर नगर पालिका का है | नगर पालिका के सभी अधिकारी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सरकार के एक फैसले का विरोध कर रहे हैं |
नगर पालिका के कर्मचारी आए 1 घंटे पहले कार्यालय में
आज सभी कर्मचारी नगरपालिका के कार्यालय में एक घंटा पहले आ गए हैं और बताया जा रहा है कि वह रात को 9:00 बजे तक नगर पालिका में काम करेंगे |
नगर पालिका के सभी कर्मचारी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं इसलिए वह कार्यालय में एक्स्ट्रा काम कर रहे हैं |
सरकार के कौन से फैसले का नगर पालिका के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं ?
नगर पालिका में बहुत समय से कुछ पद रिक्त हैं | उन पदों पर सरकार किसी अन्य विभाग के कर्मचारियों को नियुक्त कर रही है | नगर पालिका के कर्मचारियों का कहना है कि यदि किसी अन्य विभाग के कर्मचारी जैसे डॉक्टर या अध्यापक को नगर पालिका में नियुक्त करेंगे तो उनको नगर पालिका के काम के बारे में जानकारी नहीं होगी | वह नगर पालिका के कार्य को ठीक से मैनेज नहीं कर पाएंगे |
गृहमंत्री अमित शाह के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन,की जा रही है गृहमंत्री के इस्तीफा की मांग
नगर पालिका के कर्मचारियों ने लिया फैसला
नगर पालिका के कर्मचारियों का कहना है कि अन्य विभाग के कर्मचारियों को लगाने से बेहतर है कि हम कार्यालय में ज्यादा समय देंगे और ज्यादा काम करेंगे |
सभी कर्मचारी कार्यालय में सुबह एक घंटा पहले आए और शाम को रात को 9:00 बजे तक कार्यालय में काम करेंगे | सभी कर्मचारी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय का सभी काम कर रहे हैं | यह उनका सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध करने का तरीका है |
सरकार के फैसले का विरोध कर रहे नगर पालिका अधिकारी

रावतसर की नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश चौधरी ने बताया कि वह सब हाथ पर काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रतिनियुक्ति से पद भरने के फैसले का विरोध कर रहे हैं |
उन्होंने बताया कि हम सब कर्मचारी हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं और हम आज पर काली पट्टी बांधकर सभी कार्य करेंगे | उन्होंने बताया कि आज हम हमारे कार्यालय के समय से 4 घंटे ज्यादा काम करेंगे |
उन्होंने कहा कि रात को 9:00 बजे तक कार्यालय खुला रहेगा और आमजन की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा | नगर पालिका के अधिकारियों की मांग है की नगर पालिका के रिक्त पदों पर किसी अन्य विभाग के कर्मचारियों को नियुक्त न किया जाए |
नगर पालिका के अधिकारि अपनी मांग मनवाने के लिए यह सांकेतिक विरोध कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि सरकार हमारे फैसले को सकारात्मक तरीके से ले और इस पर विचार करें | नगर पालिका में अतिरिक्त 4 घंटे काम किया जा रहा है |

